माई फर्स्ट इक ओंकार – ए सिम्पल ट्रांसलेशन ऑफ द सेक्रेड मूल मंत्र
बच्चों के लिए आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों को सरल भाषा में प्रस्तुत करने वाली यह एक प्रेरक पुस्तक है। यह पुस्तक 2 से 10 वर्ष की आयु के बच्चों को सहज और रोचक ढंग से गुरु नानक की शिक्षाओं से परिचित कराती है। रंगीन और आकर्षक चित्र पुस्तक को और भी प्रभावशाली बनाते हैं, जिससे छोटे पाठकों की रुचि अंत तक बनी रहती है। यह पुस्तक बच्चों के सामाजिक और भावनात्मक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह एक उत्कृष्ट पुस्तक है, जो बच्चों में अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच और आत्मिक विकास के बीज बोने का सार्थक प्रयास करती है।
प्रकाशक : आदिदेव प्रेस प्रा.लि., थापर हाउस, सेकेंड
फ्लोर, 163 एस.पी. मुखर्जी रोड, कोलकाता-700026,
पृष्ठ संख्या : 15, मूल्य : 599 रुपए।